कटघोरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक नाब

छत्तीसगढ़: शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म, सफाई वाहन चालक 1 घंटे में गिरफ्तार

Minor Rape Accused Held Within an Hour in Chhattisgarh

कोरबा {छत्तीसगढ़}: कटघोरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर लंबे समय तक नाबालिग लड़की का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को शिकायत के महज 1 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में कलेक्टर दर पर सफाई वाहन चालक के पद पर कार्यरत है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप कुर्रे (सफाई वाहन चालक) वर्ष 2021 से पीड़िता (जो कि घटना की शुरुआत में नाबालिग थी) को अपने प्रेम जाल में फंसाकर शादी करने का वादा करता आ रहा था। शादी का झांसा देकर आरोपी पीड़िता के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

दूसरी युवती से की शादी, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया, तो वह अपनी बात से मुकर गया और उसने किसी अन्य युवती से चुपचाप शादी रचा ली। धोखाधड़ी और शोषण का शिकार होने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत कटघोरा थाना में दर्ज कराई।

शिकायत के एक घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा आरोपी

मामले की गंभीरता और पीड़िता के नाबालिग होने के पहलू को देखते हुए कटघोरा पुलिस ने तत्काल मामला विवेचना में लिया। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए त्वरित घेराबंदी की और शिकायत दर्ज होने के मात्र 1 घंटे के भीतर आरोपी संदीप कुर्रे को धर दबोचा।

यह भी पढ़े: झालावाड़ में नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव