एक मामूली सी बात ने खूनी रूप ले लिया। रंगनाथ नगर थ

पैर पर थूकने की बात पर नाबालिग ने युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Minor Stabs Youth to Death Over Petty Spitting Dispute in Katni

कटनी। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक मामूली सी बात ने खूनी रूप ले लिया। रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र में महज पैर पर थूकने को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग ने एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी जान ले ली। विवाद की शुरुआत तब हुई जब एक पक्ष का थूक दूसरे के पैर पर गिर गया। इस छोटी सी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बहस बढ़ते ही आवेश में आकर नाबालिग आरोपी ने अपनी जेब से चाकू निकाला और युवक पर एक के बाद एक कई वार कर दिए।

अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मौत

घायल युवक को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतने गहरे थे कि इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने के बाद नाबालिग आरोपी मौके से फरार हो गया। रंगनाथ नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। नाबालिग ने पूर्व नियोजित तरीके से जेब में चाकू रखा था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/commercial-lpg-supply-halted-amid-iran-israel-war-concerns/148377

शादियों के सीजन में गैस संकट: भोपाल सहित कई शहरों में रुकी कमर्शियल सिलेंडर की डिलीवरी