मंदसौर में बदमाशों ने किये कई वार, पिता के घर से लौट रही थी
MP News : मंदसौर। शहर में गुरूवार शाम को भाजपा पार्षद की पत्नी की बेरहमी से चाकू घोपकर बदमाशों ने हत्या कर दी। वार्ड क्रमांक 15 से भाजपा पार्षद शाहिद मेव क पत्नी रुबीना पर आटो में बैठते समय दो बदमाशों ने धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। रुबीना के सिप पर भी हमला किया। हमला इतना भीषण था कि एक जगह से आंत तक बाहर निकल गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पिता के घर से लौट रही थी
यह वारदात गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के अभिनंदन क्षेत्र में हुई। रुबीना अपने पिता के घर से आटो में बैठकर लौट रही थी। इसी समय अपाचे बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे। एक युवक बाइक से उतरा और अचानक चाकू से हमला कर दिया औऱ वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हो गये।
पारिवारिक विवाद की आशंका
प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि साहिल नामक युवक पर इस वारदात को अंजान देने का संदेह है। वह परिवार से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मामले की सभी तरह से जांच कर रही है।
इलाके की पुलिस ने की घेराबंदी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर ली। आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हमलावरों क तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है। संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी जा रह है।
अस्पताल लाने से पहले रुबीना की हो गई थी मौत
जिला चिकित्सालय में काम पर मौजूद डाक्टर मीतांशी जैन ने बताया कि रुबीना को जब अस्पताल लाया गया, उससे पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के शरीर पर चार से पांच गहरे चाकू के निशान थे। सिर पर भी चाकू से वार किया गया था। पेट पर एक जगह आंत तक बाहर आ चुकी थी।
शव जिला अस्पताल में
मृतक का शव जिला अस्पताल में रखा गया है। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम होने पर शव परिजन को सौप दिया जाएगा। मृतक रुबिना वार्ड क्रमांक 15 के भाजपा पार्षद शाहिद मेव की पत्नी थी। शाहिद ने वर्ष 2002 में नगरपालिका चुनाव में भाजपा के टिकट पर पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।
सात महीने पहले हुई थी शादी
पुलिस के मुताबिक, शाहिद मेव ने करीब सात महीने पहले रुबीना से तीसरी शादी की थी। रुबीना के पहले से दो बच्चे हैं। पुलिस निजी औऱ पारिवारिक संबंधों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। महिला का भाई पीरु शाह ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101