डायल-112 के आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाले तीनों

पुलिसकर्मी पर चाकू चलाने वाले बदमाशों का निकला जुलूस, सड़क पर लगवाए नारे

Miscreants who attacked a police officer with a knife were paraded

कटनी,(मध्यप्रदेश)। खाकी पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने 48 घंटों के भीतर ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। डायल-112 के आरक्षक पर चाकू से हमला करने वाले तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल से कोतवाली थाने तक उनका जुलूस निकाला है। इस दौरान आरोपी खुद सड़क पर चलते हुए "अपराध करना पाप है" और "पुलिस हमारी बाप है" के नारे लगाते नजर आए। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक का है मामला

दरअसल, पूरा मामला कटनी के कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद चौक का है। जहां 22 जून की देर रात महिला से छेड़छाड़ की शिकायत मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार मौके पर मौजूद गणेश उर्फ गन्नू रजक, अभिलाष सेन और पारस बर्मन ने आरक्षक रूपेश यादव के साथ विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपियों ने आरक्षक पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घटना के बाद हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार

कोतवाली टीआई राखी पांडे ने बताया कि ऑन ड्यूटी पुलिस आरक्षक रूपेंश यादव से मारपीट का वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर आम लोगों को कानून का संदेश दिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ेंः कलिंगनगर इस्पात क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर स्थानीय लोगों की चिंता, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप