रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटा गांव में

सड़क किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव, इलाके में फैली सनसनी

Missing Youth Found Dead on Roadside in Barabanki's Ramnagar

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश)। रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहटा गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। घटना सूरतगंज-महादेवा मार्ग पर अमराई गांव के पास की है। शव मिलने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को मिली, मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शुक्रवार से लापता था रहटा गांव निवासी पवन

मृतक की पहचान रहटा गांव निवासी 35 वर्षीय पवन पुत्र सोमवारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार पवन शुक्रवार को किसी निजी काम से घर से निकले थे। देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार वालों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका।

शनिवार सुबह अमराई गांव के पास मिला शव

ग्रामीणों को शनिवार सुबह अमराई गांव के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति का घायल अवस्था में शव पड़ा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भीड़ में शव की पहचान पवन के रूप में की गई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलने पर महादेवा चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।

यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में लेवी और रंगदारी मांगने वाला नक्सली गिरफ्तार, हथियार बरामद