नर्मदा नदी के जल को स्वच्छ व अविरल बनाने और इसे प्

निर्मल नर्मदा के लिए ₹10 हजार करोड़ के 11 प्रोजेक्ट तैयार, 5 वर्ष की है कार्ययोजना

फाइल फोटो

भोपाल (मध्य प्रदेश)। नर्मदा नदी के जल को स्वच्छ व अविरल बनाने और इसे प्रदूषण से बचाने के लिए मध्य प्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी (यूडीसी) ने एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक के लिए कुल 11 अलग-अलग प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं, जिन्हें अगले 5 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

परियोजना में दस हजार करोड़ रुपये आयेगा खर्च

इन परियोजनाओं पर कुल 10,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बजट का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार से मिलने की उम्मीद है, जबकि कुछ हिस्सा राज्य सरकार वहन करेगी। यह पूरी योजना 'नमामि गंगे' मिशन की तर्ज पर 'नमामि नर्मदे' के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही है।

मंत्रिमंडल समिति का किया गया गठन

नर्मदा के समग्र विकास के लिए राज्य शासन ने 2024 में एक विशेष मंत्रिमंडल समिति का गठन किया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में अब तक इसकी 3 बैठकें हो चुकी हैं। नर्मदा बेसिन के अंतर्गत आने वाले सभी 25 जिलों के नगरीय निकायों को इसमें शामिल किया गया है। अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, कटनी, जबलपुर और नरसिंहपुर जैसे जिलों में सीवेज प्रदूषण नियंत्रण के लिए 5 हजार करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट अलग से तैयार किया गया है।

प्रोजेक्ट की क्या है अभी स्थिति

यूडीसी ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से आवश्यक बजट की मांग की है। मंत्रालय ने सभी 11 प्रोजेक्ट्स का विस्तृत विवरण (DPR) मांगा है ताकि धन राशि जारी की जा सके। प्रशासन ने इन परियोजनाओं के माध्यम से नर्मदा नदी के जल की निर्मलता और उसके सतत प्रवाह को सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/drunk-youth-dies-after-setting-himself-on-fire/204603

टीकमगढ़ में शराब के नशे में युवक ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम