UP News: अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में करीब 3

अमेठी में बना आधुनिक स्टाम्प कार्यालय, लोगों को रजिस्ट्री और स्टाम्प संबंधी कार्यों में मिलेगी सुविधा

File Photo

अमेठी: पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी के प्रयासों से अमेठी के जिला मुख्यालय गौरीगंज में आधुनिक एआईजी स्टाम्प कार्यालय बनकर तैयार हो गया है। करीब 3 करोड़ 55 लाख की लागत से बने इस कार्यालय का उद्घाटन आज प्रदेश के स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने पूजा-अर्चना कर किया। 

स्मृति ईरानी ने मुख्यमंत्री और मंत्री का वर्चुअली जताया आभार

उद्घाटन के दौरान स्मृति ईरानी ने वर्चुअली संबोधित कर मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताया। उद्घाटन के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, विधायक राकेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष,एमएलसी के अलावा डीएम और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लोगों को रजिस्ट्री और स्टाम्प संबंधी कार्यों में मिलेगी सुविधा

अमेठी जिले में स्टाम्प और रजिस्ट्री व्यवस्था को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। 3 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से बने इस कार्यालय में सभी कार्य पूरी तरह डिजिटल होंगे। इससे जिले के लोगों को रजिस्ट्री और स्टाम्प संबंधी कामों में सुविधा मिलेगी.

मंत्री रविंद्र जायसवाल का आभार किया व्यक्त

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सदर विधायक राकेश सिंह, डीएम संजय चौहान और एसपी सरवणन टी. समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और अधिकारी मौजूद रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ीं। उन्होंने मंत्री रविंद्र जायसवाल का आभार व्यक्त किया।

2023 में प्रस्ताव मिलने के बाद 2024 में उपलब्ध हुई थी जमीन

मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि 2023 में प्रस्ताव मिलने के बाद 2024 में जमीन उपलब्ध हुई और अब कार्यालय तैयार है। उन्होंने कहा पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी ने कार्यालय बनवाने के लिये कहा था। उन्होंने कहा कि जल्द ही अमेठी और मुसाफिरखाना में भी एआईजी कार्यालय बनाए जाएंगे। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के प्रयास से गौरीगंज के जामो रोड पर कलेक्टरेट के पास बनकर तैयार हुए एआईजी स्टाम्प कार्यालय का उद्घाटन आज स्टाम्प एवं निबंधन मंत्री रविंद्र जायसवाल ने किया। 

ये भी पढ़ें- बहराइच में 11 हजार वोल्ट लाइन पर काम करते समय करंट से लाइनमैन की मौत