कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में चुनावी रैली से पहले प

पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल को दी 18,700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

Modi Launches ₹18,700 Crore Projects in West Bengal

कोलकाता। कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में चुनावी रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल को विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करीब 18 हजार 700 करोड़ रुपये के कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने कहा कि इन योजनाओं से न केवल बंगाल बल्कि पूरे पूर्वी भारत की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे राज्य का खोया हुआ गौरव वापस आएगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे।

रेलवे और नेशनल हाईवे का कायाकल्प

प्रधानमंत्री मोदी ने एनएच 19 के पानागढ़ से पालसिट खंड की छह लेनिंग, एनएच 19 के बरवा अड्डा से पानागढ़ खंड तक छह लेनिंग, एनएच 114 पर भेदिया से फोर लेन आरओबी के निर्माण, हल्दिया बंदरगाह परिसर में बर्थ नंबर दो के मशीनीकरण, खिदिरपुर डॉक एक के पुनरुद्धार, स्वरूप नगर में इच्छामती नदी पर पुल, अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत पश्चिम बंगाल के अनारा, तमलुक, हल्दिया, बराभूम, सुउड़ी और कामाख्यागुड़ी पुनर्विकसित अमृत स्टेशन जैसे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कलायीकुंडा और कनिमोहुली के बीच आटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और बेलदा और दांतन के बीच तीसरी रेल लाइ को राष्ट्र को समर्पित किया और पुरुलिया आनंदविहार टर्मिनल (दिल्ली) एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/14-soldiers-killed-in-retaliatory-strikes-by-afghan-army/149229

डूरंड रेखा पर संघर्ष तेज़: अफगान सेना का पलटवार, मारे गए 14 पाक सैनिक