पीएम मोदी का दीदी पर प्रहार, बोले- बिना गुंडागर्दी के चुनाव नहीं जीत सकती TMC
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले के कुशमंडी में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी गुंडागर्दी के बिना चुनाव नहीं जीत सकती। टीएमसी की सरकार ही सिंडिकेट की सरकार और सिंडिकेट की सरकार ही टीएमसी की सरकार है। उन्होंने लोगों को कहा कि आपलोगों ने लेफ्ट तीस साल और टीएमसी को पंद्रह साल मौका देकर देख लिया है। इस बार मोदी को एक बार मौका देकर देख लिजिए।
आदिवासी सम्मान और योजनाओं का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा की सरकार आदिवासियो का सम्मान करती है। भाजपा की सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों को माओवादी आंतक से मुक्त करा दिया है। भाजपा ने विभिन्न राज्यों में पहले पहला आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है। राष्ट्रपति पद पर आदिवासी बेटी को बैठाया है। टीएमसी आदिवासी विरोधी है और वह आदिवासियों का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। उसने राष्ट्रपति का अपमान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस सभा में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर करने और मतुआ व नमोशुद्र शरणार्थियों को सीएए के तहत अधिकार और सम्मान देने पर जोर दिया।
सीएए, घुसपैठ और विकास पर भाजपा का फोकस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल के अपने शपथ पत्र में जो संकल्प किया है उसे पूरा करेगी। भाजपा ने आदिवासियो के कल्यायण के लिए जो संकल्प लिया है, वह पूरा करेगी। उन्होंने पीएम जनमन योजना का जिक्र किया और बताया कि 369 हजार करोड़ रुपए इस पर खर्च किए गए है। ओडिशा में आदिवासियों के 30 हजार घर और त्रिपुरा में 16 हजार से भी ज्यादा घर बनाए हैं। टीएमसी ने शून्य घर बनाया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इसके लिए रुपए देती है लेकिन टीएमसी की आदिवासियों से दुश्मनी है। आदिवासी इलाकों में पीने के पानी की समस्या है। टीएमसी की सरकार केंद्र की तमाम योजनाओं को दरकिनार कर दिया है। डबल इंजन की सरकार से इस राज्य का विकास होगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/high-stakes-us-iran-pakistan-talks-begin-in-islamabad/156600