कोलकाता में पीएम मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं से ‘मे

बंगाल में “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” पर मोदी का जोर, TMC पर निशाना

BJP Workers

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्ला नववर्ष की पूर्व संध्या पर पश्चिम बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं से “मेरा बूथ, सबसे मजबूत” कार्यक्रम के तहत डिजिटल जरिए से बातचीत में जोर दिया कि वे महिलाओं के पास जाएं और “आरजी कर” और “संदेशखाली” की घटना को याद दिलाएं और बताएं कि टीएमसी बड़ी नम्रता से वोट मांगती है लेकिन सत्ता में आने के बाद दमन का सहारा लेती है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को राज्य के हर क्षेत्र में दुर्दशा और बर्बादी का सिलसिलेवार जिक्र करते हुए कहा कि जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके साथ खड़े रहने का आह्वान किया।

वाम मोर्चा से तुलना, TMC पर आरोप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य के लोगों ने वाम मोर्चा सरकार के अत्याचारों से मुक्ति पाने के लिए टीएमसी को सत्ता में लाया, लेकिन ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार अत्याचार करने में पूर्ववर्ती सरकारों से भी आगे निकल गई है। उन्होंने महिलाओं, युवाओं, मजदूरों और किसानों की समस्याओं का जिक्र किया।

बंगाल में भय और बेरोजगारी का मुद्दा

उन्होंने कहा कि पूरे बंगाल में भय का माहौल है। युवा नौकरी को लेकर चिंतित हैं। आलू किसान टीएमसी के सिंडिकेट से डरते हैं। सरकारी कर्मचारियों को अपने अधिकार के लिए अदालत का सहारा लेना पड़ रहा है। हर वर्ग परेशान है।

भ्रष्टाचार और घुसपैठ पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि टीएमसी सरकार ने भ्रष्टाचार को संस्थागत रूप दे दिया है। कट मनी और वसूली से लोग परेशान हैं। उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ का जिक्र करते हुए कहा कि इससे राज्य में लोगों की चिंता बढ़ी है और सीमावर्ती जिलों में यह डेमोग्राफी के लिए खतरा बन गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राज्य में भाजपा के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है, जो कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने हर बूथ पर पार्टी की स्थिति मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़े: रामायण फिल्म: पहले भाग में राम-रावण नहीं भिड़ेंगे

https://www.primenewsnetwork.in/entertainment/ramayan-film-ram-and-ravan-wont-clash-in-part-one/174382