इस दिन भोपाल आएंगे मोहन भागवत, संवाद में लेंगे भाग
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में नये वर्ष की शुरुआत वैचारिक औऱ राजनीतिक गतिविधियों के साथ हो रहा है। आरएसएस अपने शताब्दी वर्ष के मौके पर चार बड़े कार्यक्रम करने जा रहा है। इसमें संघ प्रमुख भागवत समाज के विभन्न वर्गों से संवाद करेंगे। इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा कटनी में मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करेंगे।
इधर, नये साल की शुरुआत में आरएसएस चार बड़े सामाजिक औऱ वैचारिक संवाद कार्यक्रम करने जा रहा है। 2 और 3 जनवरी को मोहन भागवत समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से सीधा संवाद करेंगे। इस आयोजन के माध्यम से संघ अपने 100 वर्ष पूरे होने के बाद देश के भविष्य की दिशा में अपनी भूमिका को सार्वजनिक रूप से सामने रखेगा।
भोपाल और नर्मदापुरम के 1 हजार से अधिक लोगों को..
संघ का आयोजन 2 जनवरी से शुरु होगा। इसमें युवा संवाद होगा। जिसमें मोहन भागवत देश को विश्व पटल पर संगठित, सशक्त और समर्थ रुप से राष्ट्र को स्थापित करने में युवाओं की भूमिका पर अपना व्याख्यान देंगे। इसमें भागवत युवा के सवाल का सीधे जवाब देंग। इस दिन प्रबुद्ध जन भी जन गोष्ठी आयोजित करेंगे।
इसमें मध्य भारत प्रांत ग्वालियर, भोपाल और नर्मदापुरम के 1 हजार से अधिक लोगों को बुलाया जाएगा। 3 जनवरी को अन्य कार्यक्रम रखा गया है। इसमें आयोजित समाजिक सद्भाव सम्मेलन, में मोहन भागवत अपना विचार रखेंगे।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-on-the-occasion-of-veer-bal-diwas/102572