मोहित ने जीती माना पास एमटीबी चैलेंज साइकिल रेस 2026, भारतीय सेना के जवानों का रहा दबदबा
बद्रीनाथ धाम (उत्तराखंड)। बोल बदरी विशाल भगवान की जय के जयकारे के साथ बद्रीनाथ धाम से 10 किलोमीटर सरस्वती ब्रिज गज कोटी बद्रीनाथ रूट पर आज बहु चर्चित माना पास MTB चैलेंज साइकिल रेस संपन्न हुई। मोहित ने इस बार भी MTB चैलेंज साइकिल रेस 2026 में बाजी मारते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है।
रेस में पूरी तरह से भारतीय सेना से जुड़े प्रतिभागी
इस MTB चैलेंज साइकिल रेस में पूरी तरह से भारतीय सेना से जुड़े प्रतिभागी साइकिलिस्ट छाये रहे पहले साथ टॉप स्थानों पर सेना का ही कब्जा रहा। बद्रीनाथ धाम के एराइवल प्लाजा से इस रेस को झंडी दिखा कर रवाना किया गया। रेस डायरेक्टर और उत्तराखंड स्की माउंटनियरिंग एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि मौसम अलर्ट और बर्फबारी के बाद माना पास छेत्र में भारी बर्फबारी होने से MTB चैलेंज को 10 km सरस्वती ब्रिज तक सीमित रखना पड़ा। बाबजूद इसके प्रतिभागियों का जोश और जज्बे में कोई कमी नजर नहीं आई है।
अभियान में 16 साइकिलिस्ट, 2 मोटर साइकिल और 2 फन राइडर ने लिया भाग
रेस कॉर्डिनेटर विमलेश पंवार ने बताया कि इस अभियान में 16 साइकिलिस्ट, 2मोटर साइकिल और 2 फन राइडर ने प्रतिभाग किया। रेस बद्रीनाथ धाम एरावल प्लाजा से शुरू होकर सरस्वती ब्रिज से गजकोटी माना कैम्प के समीप 10 किलोमीटर की दूरी तय कर अंतिम फिनिशिंग प्वाइंट तक के रूट पर सम्पन्न हुई है।