मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा क्षेत्र में गन्ने के खेत

मुरादाबाद में गन्ने के खेत से मिले युवक के शव मामले में आरोपी गिरफ्तार

Moradabad Murder Case: Named Accused Arrested, Victim’s Clothes and Phone Recovered

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र के रामूवाला गणेश गांव में 18 अगस्त को गन्ने के खेत से मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

गन्ने के खेत में मिला एक युवक का शव

दरअसल, 18 अगस्त को रामूवाला गणेश क्षेत्र में गन्ने के खेत से एक युवक का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान होने के बाद परिजनों की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर थाना डिलारी में दर्ज गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया।

24 अगस्त 2026 को नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने 24 अगस्त 2026 को नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आरोपी की निशानदेही के आधार पर पुलिस ने मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए।

हत्या के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच जारी

पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और हत्या के पीछे की वजह को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है। एसपी ग्रामीण कुँवर आकाश सिंह ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर महत्वपूर्ण सामान बरामद हुआ है। 

यह भी पढ़ेंः जौनपुर में शातिर आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तीन तमंचे बरामद