मुरादाबाद में रक्षाबंधन के दिन ससुराल जा रहा परिवा

मुरादाबाद में रक्षाबंधन पर दर्दनाक हादसा, नदी में गिरी बाइक; एक बच्चा लापता

Moradabad Tragedy on Raksha Bandhan: Family’s Bike Falls into River, One Child Missing

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षा बंधन के त्योहार पर मुरादाबाद में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। मझोला थाना क्षेत्र के चट्टा पुल पर ससुराल जा रहा एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर नदी के ऊपर बने लकड़ी के पुल से नीचे नदी में जा गिरी। बाइक पर पति-पत्नी और तीन बच्चे सवार थे।

स्थानीय गोताखोर ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया

हादसे के बाद युवक किसी तरह तैरकर नदी से बाहर निकल आया और शोर मचाकर ग्रामीणों से मदद मांगी। आवाज सुनकर ग्रामीण और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद दो बच्चों को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया गया। वहीं महिला को भी रेस्क्यू कर नदी से बाहर निकाला गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। हालांकि परिवार का एक बच्चा अभी भी नदी में लापता है, जिसकी तलाश लगातार जारी है।

रक्षा बंधन के मौके पर महिला अपने मायके जा रही थी

मामला मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में खदाना चौकी के पास मलगद्दे के चट्टा पुल का है। बताया जा रहा है, कि रक्षा बंधन के मौके पर महिला अपने पति और तीन बच्चों के साथ बाइक से मायके जा रही थी। उसे अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधनी थी। परिवार नदी के ऊपर बने लकड़ी के पुल को पार कर रहा था, तभी अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक समेत पूरा परिवार नदी में जा गिरा।

हादसे के बाद पति तैरकर नदी से बाहर निकला

हादसे के बाद पति तैरकर नदी से बाहर निकल आया और उसने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने नदी में उतरकर तलाश शुरू की। दो बच्चों और महिला को बाहर निकालने में सफलता मिली, जबकि एक बच्चे की तलाश अभी भी जारी है।

नदी में घनी घास होने के कारण लापता बच्चे की तलाश में काफी परेशानी

स्थानीय गोताखोर रफी के मुताबिक नदी में पानी का बहाव तेज है। इसके अलावा नदी में घनी घास होने के कारण लापता बच्चे की तलाश में काफी परेशानी आ रही है। पुलिस की निगरानी में स्थानीय गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। रक्षा बंधन के दिन जिस परिवार में बहन के मायके पहुंचने और भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की खुशियां होनी थीं, वहां अब एक बच्चे के लापता होने से चिंता और मातम का माहौल है। परिजन लापता बच्चे के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः नेपाल में बाढ़ राहत अभियान के तहत 15,000 सुरक्षा कर्मियों ने 4,400 से अधिक लोगों को बचाया: प्रधानमंत्री बालेन शाह