घटना के बाद मुख्य आरोपी रंजीत सिंह तोमर फरार चल रह

मध्य प्रदेश : मुरैना में फायरिंग कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, कट्टा बरामद

पुलिस की गिरफ्त में फायरिंग का आरोपी

मुरैना : जिले के अंबाह थाना पुलिस ने फायरिंग के चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया 315 बोर का देशी कट्टा भी बरामद किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की अहम उपलब्धि माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को हुई फायरिंग की घटना के बाद फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद मुख्य आरोपी रंजीत सिंह तोमर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

विशेष टीम ने लगातार मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों और संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश जारी रखी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी रंजीत सिंह तोमर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध 315 बोर का देशी कट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने हथियार जब्त कर उसे मामले में साक्ष्य के रूप में शामिल कर लिया है। पुलिस अब हथियार के संबंध में भी आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है।कर दिया गया है। वहीं, मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

इसे भी पढेंः  तेज रफ्तार हाईवा ने 13 वर्षीय छात्रा को रौंदा, हालत गंभीर; ग्रामीणों का फूटा गुस्सा