मुरैना के पोरसा में पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मा

मुरैना में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 आरोपी गिरफ्तार और ₹1.36 लाख नकद जब्त

Morena Police Arrest 11 in Gambling Raid, Seize Rs 1.36 Lakh Cash

मुरैना (मध्य प्रदेश)। जिले में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पोरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹1 लाख 36 हजार 950 रुपये नकद एवं ताश की गड्डी जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को पोरसा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागाजी मंदिर के सामने स्थित रामजानकी धर्मशाला में बड़े स्तर पर जुए का फड़ संचालित हो रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और जुआ खेल रहे 11 आरोपियों को पकड़ लिया।

मामला दर्ज कर विवेचना में लिया

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹1,36,950 नकद और ताश की गड्डी बरामद की। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 495/26, धारा 13 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।

यह भी पढ़ें:   मुरैना में 2 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार, 80 हजार की बाइक जब्त