मुरैना के पहाड़गढ़ में पुलिस ने 11 पेटी अवैध देशी

मुरैना में 12.55 लाख की अवैध शराब जब्त, बिना नंबर की बोलेरो छोड़कर जंगल भागा आरोपी

Morena Police Seize Illegal Liquor Worth ₹12.55 Lakh, Accused Escapes

मुरैना (मध्य प्रदेश)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पहाड़गढ़ थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पेटी अवैध देशी मसाला शराब से भरी बिना नंबर की सफेद बोलेरो जब्त की है। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत करीब 12.55 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान आरोपी वाहन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शुरू की चेकिंग, बोलेरो को रोकने का प्रयास

पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिना नंबर की सफेद बोलेरो के जरिए अवैध शराब सहसराम की तरफ से धौंधा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने धौंधा मंदिर के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक तेज गति से वाहन चलाते हुए देवरा मोड़ की ओर निकल गया।

अंधेरे का फायदा उठाकर चालक फरार, बोलेरो से 11 पेटी शराब बरामद

अंधेरे का फायदा उठाकर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने बोलेरो की तलाशी ली तो उसमें 11 पेटी अवैध देशी मसाला शराब और एक नंबर प्लेट मिली। शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने शराब, नंबर प्लेट और बोलेरो को जब्त कर लिया।

अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज, जांच शुरू

जब्त शराब की कीमत करीब 55 हजार रुपए, जबकि बोलेरो की कीमत करीब 12 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 130/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

यह भी पढ़ें:    औरंगाबाद में ट्रांसफार्मर के अर्थिंग करंट की चपेट में आया प्लंबर, मौके पर मौत