मुरैना में पुलिस से बचकर भाग रहे रेत भरे ट्रैक्टर ने कार को 50 मीटर तक घसीटा, CCTV वायरल
मुरैना (मध्य प्रदेश)। पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में रेत से भरे ट्रैक्टर ने सड़क पर ऐसा तांडव मचाया कि एक कार को करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
कार ट्रैक्टर के साथ सड़क पर घिसटती नजर आई
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार में आगे बढ़ता है और इसी दौरान कार उसकी चपेट में आ जाती है। टक्कर के बाद भी ट्रैक्टर चालक वाहन रोकने के बजाय कार को घसीटता हुआ आगे बढ़ता रहता है। कुछ सेकंड तक कार ट्रैक्टर के साथ सड़क पर घिसटती नजर आती है।
सभी कार सवार सुरक्षित
गनीमत रही कि कार सवारों की जान बच गई। लेकिन वायरल सीसीटीवी ने अवैध रेत परिवहन में लगे वाहनों के दुस्साहस पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सवाल सिर्फ रेत के अवैध परिवहन का नहीं, बल्कि सड़क पर दौड़ते इन वाहनों से आम लोगों की सुरक्षा का भी है। सीसीटीवी में कैद यह पूरा घटनाक्रम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: सहरसा में 15 लाख की प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार