मध्य प्रदेश के हर्दा जिले में मांगरूल नाके के पास

हरदा में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां-बेटे की मौत

Mother and Son Killed as Bike Collides with Tractor-Trolley in Harda

हर्दा (एमपी)। मध्य प्रदेश के हर्दा जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। एक सड़क हादसे ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। हंडिया थाना क्षेत्र के मांगरूल नाके के पास मंगलवार रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना हंडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत मांगरूल नाके के पास हुई।

शादी का समान खरीदकर आ रहे थे

मृतकों की पहचान अभिषेक कीर (21) और उनकी मां नर्मदी बाई (45) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम ऊंचां के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, परिवार में 19 अप्रैल को शादी थी। 19 अप्रैल को होने वाली शादी की खरीददारी करने के लिए वे बाजार गए थे। रात में वापस लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।

साथ में था भांजा, अस्पताल में भर्ती

हादसे के वक्त उनके साथ 12 वर्षीय भांजा अभिषेक भी बाइक पर सवार था, जो इस टक्कर में गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिस घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब सन्नाटा और चीख-पुकार मची है। एक साथ मां-बेटे की मौत से पूरे ग्राम ऊंचां में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/illegal-vehicle-dismantling-racket-busted-two-arrested/174470

जबलपुर में वाहन कटिंग गैंग का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार