MP News : ग्वालियर। प्रेम संबंध छिपाने के लिए अपने

प्रेम संबंध में बेटे को मार डाला, मां को उम्रकैद

प्रेम संबंध में बेटे को मार डाला, मां को उम्रकैद

MP News : ग्वालियर। प्रेम संबंध छिपाने के लिए अपने ही पांच वर्षीय बेटे की हत्या के मामले में कोर्ट ने ग्वालियर की एक महिला को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। अपर सत्र न्यायालय ने रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज सहित परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर मां को दोषी ठहराया।

दो मंजिला भवन से नीचे फेंका

अदालत ने शनिवार को दिए फैसले में कहा कि उपलब्ध साक्ष्य यह साबित करते हैं कि महिला ने अपने बेटे को दो मंजिला मकान से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले में आरोपी महिला ज्योति राठौर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।

सबूत का अभाव, प्रेमी दोषमुक्त

वहीं, सबूतों के अभाव में अदालत ने महिला के प्रेमी को दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन पक्ष प्रेमी की भूमिका को ठोस रूप से साबित नहीं कर सका, जिसके चलते उसे बरी कर दिया गया।यह मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी और समाज में मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना के रूप में इसकी व्यापक चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-army-chief-said-any-kind-of-support-from-pakistan-will-be-given/104749