मोतिहारी में मामूली विवाद पर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल; इलाके में भारी पुलिस बल तैनात
मोतिहारी (बिहार)। शहर के छतौनी थाना क्षेत्र स्थित बंगाली कॉलोनी के पास देर रात मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटने लगे। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और वज्र वाहन को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
बच्चे की पिटाई से बढ़ा विवाद
बताया जाता है कि देर शाम एक बच्चा साइकिल से घर जा रहा था। जिससे हल्की चोट दूसरे पक्ष के लोगों को लग गई। उसके बाद उनलोगों ने बच्चे की पिटाई शचरु कर दी। बच्चे को बचाने पहुंचे लोगों से भी उनलोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ मारपीट शुरु कर दी। जिसमें एक हीं पक्ष के कई लोग घायल हो गए। घायलों में एक इपीएफओ अधिकारी हैं, जो छुट्टी में अपने घर आए थे।
मारपीट के बाद जुटे लोग
वहीं उनके बहन बहनोई के साथ भी मारपीट की गई है। उसके बाद घायल लोगों के तरफ से स्थानीय लोग एटजूट होने लगे और स्थिति बिगड़ने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर कुछ बुद्धिजीवियों ने मोर्चा संभाला। तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंचने लगी।
भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई थाना की पुलिस को बुलाना पड़ा। साथ हीं पुलिस केंद्र से वज्र वाहन समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलाया गया। सदर एसडीओ अरुण कुमार और सदर डीएसपी वन के नेतृत्व में बड़ी संख्या पहुंची पुलिस टीम के मोर्चा संभालते हीं स्थिति नियंत्रित हुई।
तलाशी में लाठी-डंडे बरामद
फिर पुलिस ने आरोपियों के घर की तलाशी ली। जहां से पहले से रखे लाठी,डंडा और कई सामान मिले। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
पीड़ित ने लगाया गंभीर आरोप
पीड़ित राजेश राम ने बताया कि मुहल्ले के कुछ लड़के हैं। जो मुहल्ले में अराजक स्थिति बनाये हुए है। वे लोग एक बच्चे को मार रहे थे। जिसे बचाने गए मेरे भाई,बहन सबको उनलोगों ने मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।
यह भी पढ़ें: औरंगाबाद में सर्पदंश से युवक की मौत, दो छोटे बच्चों के सिर से उठा पिता का साया