पूर्वी चंपारण में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34.8 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ 22 वर्षीय कारोबारी गिरफ्तार

शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

मोतिहारी (बिहार)। पूर्वी चंपारण जिले के जितना थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्ती का असर अब देखने को मिल रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस ने 34.8 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब के साथ एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में अवैध शराब कारोबारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

रात में गुप्त मिली तस्करी की गुप्त सूचना

पुलिस के अनुसार रात में गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर शराब लादकर सैनिक रोड से कोदररुकट होते हुए सिमरी की ओर जाने वाला है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने पुलिस टीम के साथ कोदररुकट चौक पर घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू कर दी। इसी दौरान भवानीपुर की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान अखिलेश कुमार (22 वर्ष), निवासी सिमरी, थाना लखौरा के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान 116 बोतल नेपाली निर्मित कस्तूरी शराब जब्त

तलाशी के दौरान उसके पास से 116 बोतल नेपाली निर्मित कस्तूरी शराब, कुल 34.8 लीटर बरामद की गई। साथ ही TVS Apache RTR 160 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। थानाध्यक्ष सुधीर कुमार के नेतृत्व में लगातार चल रही कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिल रही है। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः रामलीला मैदान को भरा दिखाने के लिए कांग्रेस ने इस्तेमाल की AI तस्वीर; किरेन रिजिजू