मोतिहारी के हरसिद्धि में पुलिस ने 58.93 किलोग्राम

मोतिहारी में 40 लाख का गांजा बरामद, मुख्य सरगना समेत 3 गिरफ्तार

Motihari Police Seize 58.93 Kg Cannabis Worth ₹40 Lakh, Arrest Three

मोतिहारी (बिहार)। जिले में हरसिद्धि पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58.93 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की महिंद्रा XUV-500 कार को भी जब्त किया है। मामले में मुख्य सरगना समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कार के गुप्त तहखाने और बैक लाइट के अंदर छिपाकर ले जाया जा रहा था गांजा

जानकारी के अनुसार, इंडो-नेपाल सीमा के रक्सौल से छपवा होते हुए अरेराज की ओर जा रही कार को हरसिद्धि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान रोका। तलाशी लेने पर कार की बीच और पीछे वाली सीटों में बनाए गए गुप्त तहखाने तथा बैक लाइट के कवर के अंदर छिपाकर रखे गए गांजे के कुल 17 पैकेट बरामद हुए। इसके बाद कार चालक और उसके साथ बैठे एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

मुख्य सरगना समेत तीन गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर हरसिद्धि थाना क्षेत्र के झड़वा गांव निवासी नाजिम खान को गिरफ्तार किया गया, जिसे गांजा तस्करी का मुख्य सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके घर से गांजे का करीब 130 ग्राम सैंपल और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें:   चंदौली में ओवरटेक के दौरान ऑटो की टक्कर से दो भाई घायल, एक का पैर तो दूसरे का हाथ फ्रैक्चर