माउंट आबू की नक्की झील में 19 अगस्त को हुई फायरिंग

माउंट आबू नक्की झील फायरिंग मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 24 घंटे में पुलिस की कार्रवाई

Mount Abu Firing Case: Main Accused Arrested Within 24 Hours

सिरोही (राजस्थान)। माउंट आबू के नक्की झील क्षेत्र में 19 अगस्त को हुई फायरिंग की वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक सिरोही पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में पुलिस उप अधीक्षक के सुपरविजन में आबू थानाधिकारी दलपत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर घायल

जानकारी के अनुसार नक्की झील क्षेत्र में फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले में घायल के परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

24 घंटे के भीतर आरोपी लोकेश हिरासत में

पुलिस टीम लगातार आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। आखिरकार 24 घंटे के भीतर दूसरे आरोपी लोकेश पुत्र शांति लाल उम्र 19 वर्ष, निवासी वासखेड़ा, पुलिस थाना आगाणा, जिला उदयपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी लगातार दबिश दे रही है। मामले में आगे की जांच जारी है। 

यह भी पढ़े:    भारत में बैंक खाते खुलवाने में महिलाएं पुरुषों से आगे, डिजिटल फाइनेंशियल सेवाओं में अब भी पुरुषों से पीछे