शादी समारोह में पसरा मातम, पति ने पत्नी को मारी गोली
Bhratpur News : राजस्थान के भरतपुर जिले में एक बेहद खौफनाक घटना हुई. एक लग्न समारोह के दौरान एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी. उसने अपने आप को भी गोली मार ली. यह रूपबास थाना क्षेत्र के सिंघावली गांव की घटना है, जहां शादी समारोह मातम में बदल गया.
बताया जा रहा है कि राघवेंद्र पेशे से ट्रक ड्राइवर था. वह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है. उसकी पत्नी अपने चाचा की लड़की के लग्न समारोह में आई थी. बिना अनुमति के राधिका शादी समारोह में शामिल हुई थी. जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई. दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि राघवेंद्र गुस्से में राधिका को कमरे में ले गया. उसने पत्नी को गोली मारी और राघवेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली.
गोली चलने की आवाज सुनने के बाद परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा. पति - पत्नी दोनों खून से लथपथ जमीन पर थे. पुलिस को सूचना दी गई और दोनों को रूपबास अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों ने पति राघवेंद्र को मृत घोषित कर दिया वहीं पत्नी राधिका की हालत गंभीर बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/us-prepares-hypersonic-missile-option-for-iran-strike/181565