खुदाई में सोना मिला, 12 लाख में 1KG दे देंगे': MP के 3 डॉक्टरों से 1.60 करोड़ की ठगी
जबलपुर। शहर में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने 'गड़ा हुआ सोना' मिलने का लालच देकर शहर के तीन प्रतिष्ठित डॉक्टरों को अपना शिकार बनाया। ठगों ने झांसा दिया कि उन्हें खुदाई के दौरान भारी मात्रा में सोना मिला है, जिसे वे बाजार भाव से बेहद कम कीमत पर असली सोने के नमूने दिखाए।
विश्वास में लेने असली सोने दिखाए
ठगों ने डॉक्टरों को विश्वास में लेने के लिए पहले उन्हें असली सोने के कुछ नमूने दिखाए। उन्होंने दावा किया कि वे मजदूर हैं और उन्हें खुदाई के दौरान भारी मात्रा में स्वर्ण आभूषण और ईंटें मिली हैं। चूंकि वे इसे सीधे बाजार में नहीं बेच सकते, इसलिए वे इसे बहुत सस्ते दामों पर बेचने को तैयार हैं।
ऐसे दिया झांसा
डॉक्टरों को झांसा दिया गया कि उन्हें खुदाई में मिला 1 किलो सोना मात्र 12 लाख रुपये में दे दिया जाएगा। लालच में आकर डॉक्टरों ने अलग-अलग किस्तों में आरोपियों को 1.60 करोड़ रुपये थमा दिए।
हरियाणा के गिरोह को झांसी में दबोचा
शिकायत मिलने के बाद जबलपुर क्राइम ब्रांच ने तकनीकी सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से आरोपियों का पीछा किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर हरियाणा के रहने वाले इस गिरोह को झांसी (UP) से दबोच लिया।
पकड़े गये आऱोपियों में पुरुष व महिला शामिल
पकड़े गए आरोपियों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं, जो रिश्ते में एक ही परिवार के सदस्य हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह ने प्रदेश के अन्य किस शहरों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।
यह भी पढ़े: अशोकनगर तालाब में 3 बच्चों की डूबकर मौत
https://www.primenewsnetwork.in/state/three-children-drown-in-ashoknagar-pond/155195