सांसद काकली घोष ने कल्याण बनर्जी पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
कोलकाता (पश्चिम बंगाल)। टीएमसी सांसद काकली घोष दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिख कर अपनी ही पार्टी के सांसद कल्याण बनर्जी पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया और उनसे कल्याण मुखर्जी के खिलाफ मामला दर्ज करने की अनुमति मांगी है।
कल्याण बनर्जी को बताया 'महिला विरोधी'
पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना के तहत बारासात लोकसभा क्षेत्र की चार टर्म से सांसद काकली दस्तीदार ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को लिखे पत्र में हुगली जिले के तहत श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी पर अपशब्द का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कल्याण मुखर्जी को महिला विरोधी बताया है। माना जा रहा है कि टीएमसी सांसद काकली घोष दस्तीदार अब खुल कर टीएमसी नेताओं के खिलाफ मुखर हो गई हैं। सांसद और अधिवक्ता कल्याण बनर्जी टीएमसी आला और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी हैं।
पार्टी में बढ़ती नाराज़गी और इस्तीफे की चर्चा
टीएमसी सांसद काकली घोष दस्तीदार ने पिछले दिनों नदिया जिले के कल्याणी में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के प्रशासनिक बैठक में हिस्सा लिया था। उनके साथ उत्तर चौबीस परगना जिले के टीएमसी के छह विधायक भी थे। इस पर पार्टी में उनकी आलोचना हुई थी। उसके बाद उन्होंने पार्टी के संगठन के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद अपने ही पार्टी के सांसद और ममता बनर्जी के करीबी कल्याण मुखर्जी के खिलाफ पत्र भी लिख दिया।
यह भी पढ़ें: मधुबनी स्टेशन पर जयनगर-उधना अंत्योदय एक्सप्रेस के डिब्बों में आग, जांच जारी