मध्य प्रदेश में लाड़ली बहन योजना से जुड़ी महिलाओं

मप्र - लाड़लियों को हर महीने अब मिलेंगे 1500 रुपये

मप्र - लाड़लियों को हर महीने अब मिलेंगे 1500 रुपये

अब उन्हें हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे

प्राइम न्यूज नेटवर्क

भोपाल। मध्य प्रदेश में लाड़ली बहन योजना से जुड़ी महिलाओं को अब हर महीने 250 रुपये की बढ़ी बढ़ी राशि अब 12 नवंबर से दी जाएगी। अब उन्हें हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। अब तक बहनों को हर माह 1250 रुपये दिये जाते थे। पहली बढ़ी हुई राशि की किस्त मुख्यमंत्री ड़ा. मोहन यादव सिवनी जिले में एक क्लिक से जारी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने ऐलान किया था कि दिवाली  के बाद भाईदूज पर महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये प्रतिमाह दिये जाएंगे। अब कैबिनेट ने इसे भी मंजूरी दे दी है। मध्य प्रदेश सरकार अब तक इस मद में 44 हजार करोड़ रुपये बांट चुकी है। इस साल के लिए 20450 करोड़ रूपये प्रस्ताबित है।

यह भी पढ़ेंः

दिल्ली ब्लास्ट के बाद मध्यप्रदेश में हाई अलर्ट, भोपाल–राजगढ़ से दो संदिग्ध गिरफ्तार..सहारनपुर में पांच पकड़े गए

https://www.primenewsnetwork.in/state/madhya-pradesh-on-high-alert-after-delhi-blasts-two-suspects-arrested-from-bhopa/97279