MP में वाहन ट्रांसफर करना हुआ और भी आसान, HSRP डेटा नेशनल पोर्टल से लिंक
भोपाल। मध्य प्रदेश में पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री और उनके ट्रांसफर की प्रक्रिया को अब पहले से कहीं अधिक पारदर्शी और सरल बना दिया गया है। राज्य सरकार ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के डेटा को नेशनल पोर्टल (Vahan 4.0) से जोड़ दिया है। इस कदम से न केवल आम जनता को सुविधा होगी, बल्कि फर्जीवाड़े पर भी पूरी तरह से लगाम लगेगी।
HSRP का यूनिक लेजर कोड लिंक
वाहनों की हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर दिए गए 'यूनिक लेजर कोड' को अब सीधे नेशनल डेटाबेस से सिंक कर दिया गया है। इससे वाहन की पहचान करना बेहद सटीक हो गया है।
त्वरित इंटर-स्टेट वेरिफिकेशन
यदि आप अपना वाहन मध्य प्रदेश से किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर करते हैं, तो अब उसकी जानकारी का सत्यापन (Verification) तुरंत हो जाएगा। पहले इस प्रक्रिया में काफी समय लगता था।
फर्जीवाड़े पर लगाम
नेशनल पोर्टल से डेटा लिंक होने के कारण अब कोई भी व्यक्ति वाहन के साथ छेड़छाड़ या फर्जी दस्तावेज तैयार नहीं कर पाएगा। वाहन की हर छोटी-बड़ी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी।
लंबित मामलों का निराकरण
रिपोर्ट के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन ट्रांसफर से जुड़े लगभग 1388 पुराने लंबित मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया है, जिससे आवेदकों को बड़ी राहत मिली है।
आम जनता को यह फायदा
समय की बचत होगी। आरटीओ (RTO) के चक्कर काटने और मैन्युअल वेरिफिकेशन के लंबे इंतजार से मुक्ति मिलेगी। ट्रेसिंग आसान होगा। यदि वाहन किसी दूसरे राज्य में जाता है, तो उसे ट्रैक करना अब पहले के मुकाबले कहीं अधिक आसान होगा। इसके साथ सुरक्षा बढेगी। यह सिस्टम चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त को रोकने में मील का पत्थर साबित होगा। वाहन का मालिकाना हक बदलना या उसे दूसरे राज्य में ले जाना हो तो वाहन पर HSRP लगा होना और उसका डेटा अपडेटेड होना आवश्यक है।
यह भी पढ़े: व्यापारी से मिर्ची स्प्रे छेड़कर 12 लाख लूट
https://www.primenewsnetwork.in/state/trader-robbed-of-12-lakh-jewelry-using-chili-spray/147503