सीएम हाउस में मंत्रियों के प्रदर्शन की जांच, सत्ता-संगठन से मांगा गया ढाई साल का हिसाब
भोपाल (मध्य प्रदेश)। सरकार के ढाई साल पूरे होने से पहले भाजपा संगठन और सरकार ने मंत्रियों का अब तक का सबसे बड़ा परफॉर्मेंस टेस्ट हुआ। रविवार को शासकीय अवकाश के दिन सीएम आवास में 8 घंटे तक हुई मैराथन बैठकों में मंत्रियों से राजनीतिक सक्रियता, संगठन से तालमेल और मैदानी मौजूदगी तक का हिसाब मांगा गया।
बंद कमरे में सवाल-जवाब
सीएम डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के सामने मंत्रियों से अलग-अलग बंद कमरे में सवाल किए गए। सूत्रों के मुताबिक मंत्रियों से पहले ही एक प्रश्नावली भरवाकर मंगाई गई थी। सीएम सचिवालय ने भी विभागवार गोपनीय रिपोर्ट तैयार करवाई थी।
दो दिन ऐसे चला कार्यक्रम
पहले दिन 20 मंत्रियों से अलग-अलग चर्चा की गई। यह कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे चला। इसके बाद दूसरे दिन सोमवार को 11 मंत्रियों के साथ सुबह 9 बजे से रात 11 बजे तक बातचीत की योजना है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/sopore-police-attach-property-of-declared-terror-accused/205404