मध्यप्रदेश में अब 1 लाख 20 हजार 710 पदों पर भविष्य

मप्र में 1.20 लाख पद खत्म, नहीं होगी नई भर्ती, नियमित पदों पर तैनात आउटसोर्स कर्मी भी हटेंगे

Job Rationalization

भोपाल। मध्यप्रदेश में अब 1 लाख 20 हजार 710 पदों पर भविष्य में नई भर्ती नहीं होगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने कार्यभारित, आकस्मिकता निधि और संविदा-कोटवार श्रेणी के पदों को “डाइंग कैडर” (समाप्त) घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार, इन पदों पर नियम विरुद्ध नियुक्ति करने पर कलेक्टर, कमिश्नर या विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई होगी। सरकार ने यह फैसला वित्तीय भार कम करने के उद्देश्य से लिया है।

34 हजार से अधिक पद किये गए समाप्त

इनमें कार्यभारित के 16,810, आकस्मिकता निधि के 55,808 और संविदा/कोटवार के 34,497 पद समाप्त किए गए हैं। अब विभागों में केवल दो ही श्रेणियां प्रभावी रहेंगी। एक नियमित औऱ दूसरा स्थायी पद। पुरानी अस्थायी श्रेणियों को खत्म कर उन्हें स्थायी पदों में शामिल किया जाएगा। नियमित पदों पर कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को मार्च 2027 तक हटाकर उन स्थानों पर नियमित भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन पदों को डाइंग कैडर घोषित किया गया

परियोजना, सड़क, सिंचाई और भवन निर्माण जैसे कार्यों के लिए कार्यभारित पद बनाए जाते थे। आकस्मिकता निधि पद पर नियुक्त व्यक्ति को वेतन अस्थायी खर्च वाली राशि से दिया जाता था। संविदा/कोटवार पद पर तय समय के लिए अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर भर्ती होती थी।

सरकार का कहना है

शासन का मानना है कि निर्माण व अन्य परियोजनाएं अब ठेकेदार आधारित हो गई हैं, जिससे पुरानी कार्यभारित व्यवस्था की जरूरत कम हो गई है। इससे सरकारी खजाने पर वित्तीय बोझ घटेगा और नियमितीकरण की मांग तथा कानूनी विवाद भी कम होंगे।

यह भी पढ़े: CIA छापे पर विवाद, तुलसी गैबार्ड ने नकारा

https://www.primenewsnetwork.in/world/cia-raid-controversy-tulsi-gabbard-denies-action/204535