मुंबई के नेवी नगर में नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्

मुंबई के नेवी नगर में नौसेना के नाविक, पत्नी और दो बच्चों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Representative Image

मुंबई (महाराष्ट्र)। मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर में 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के दिन भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और दो बच्चों के शव उनके सरकारी आवास से मिले। परिवार के सदस्यों के फोन कॉल का जवाब नहीं देने के बाद स्थानीय पुलिस और नौसेना सुरक्षा बलों को सूचना दी गई, जिसके बाद आवास के अंदर शव बरामद हुए। घटना की परिस्थितियों और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और भारतीय नौसेना की ओर से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की प्रारंभिक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।

पुलिस और नौसेना की जांच जारी

स्थानीय कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियों ने मामले की व्यापक जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया है और फोरेंसिक जांच की जा रही है। भारतीय नौसेना ने मामले में नागरिक कानून प्रवर्तन एजेंसियों को पूरा सहयोग देने की बात कही है। नौसेना के बयान के अनुसार, "नेवी नगर, कोलाबा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 15 अगस्त 2026 को भारतीय नौसेना के एक नाविक, उनकी पत्नी और 2 बच्चों की उनके आवास पर मृत्यु हुई। पुलिस द्वारा जांच जारी है और भारतीय नौसेना इसमें हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।" ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के कल्याण में आइसक्रीम क्रेट में दिखा जिंदा चूहा, फूड हाइजीन पर उठे सवाल