मुंगेर के नयागांव निवासी अंडा दुकानदार राजकुमार शा

मुंगेर में तालाब में डूबने से अंडा दुकानदार की मौत, श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचा था राजकुमार शाह

Munger Egg Seller Dies After Drowning in Pond During Shradh Ceremony

मुंगेर (बिहार)। ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयागांव निवासी एक अंडा दुकानदार की काली पहाड़ी की तराई में स्थित तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गणपत शाह के पुत्र राजकुमार शाह के रूप में हुई है। वह श्राद्ध कर्म के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचा था। हादसे की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। 

नहाने के दौरान फिसला पैर, गहरे पानी में डूबा राजकुमार शाह

जानकारी के अनुसार, राजकुमार शाह श्राद्ध कर्म के कार्यक्रम के दौरान तालाब के समीप पहुंचा था। इसी दौरान वह नहाने के लिए तालाब में उतर गया। नहाने के क्रम में अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते और मदद के लिए आगे आते, तब तक वह पानी में डूब चुका था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ईस्ट कॉलोनी थाना के पदाधिकारी नवीन कुमार मौके पर पहुंचे।

तालाब से शव निकालने में जुटी पुलिस

पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से तालाब में डूबे राजकुमार शाह को बाहर निकालने के प्रयास में जुट गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना से मृतक के स्वजन और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। 

यह भी पढ़ें:   मोतिहारी में अंग्रेजों के जमाने का कछुआ नदी पुल ध्वस्त, हादसे में एक की मौत और चार गंभीर