मुंगेर में अवैध महुआ शराब मामले में पुलिस ने 5 भट्ठियां ध्वस्त, 900 लीटर जावा महुआ नष्ट
मुंगेर (बिहार)। धरहरा और लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। पहाड़ की तलहटी और खेतों में संचालित पांच अवैध शराब भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान करीब 900 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया। शराब बनाने के उपकरण भी पुलिस ने बरामद किए।
900 लीटर जावा महुआ नष्ट
धरहरा थाना क्षेत्र के बरमन्नी, बरमसिया, बिलोखर और बांझीटांड़ गांव की पहाड़ी तलहटी में पुलिस ने छापेमारी की। बरमन्नी में संचालित तीन अवैध महुआ शराब की भट्ठियों को ध्वस्त कर करीब 300 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया। वहीं, लड़ैयाटांड़ थाना क्षेत्र के खोपावर गांव के समीप खेतों में कार्रवाई कर दो भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। यहां करीब 600 लीटर जावा महुआ नष्ट किया गया।
पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में चला अभियान
दोनों थाना क्षेत्रों की कार्रवाई धरहरा थानाध्यक्ष सोनू कुमार और लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्कर के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ की गई। अभियान में एसआइ अरुण कुमार, संजीव यादव, राजेश रंजन कुमार, मनोज कुमार सहित पुलिस बल शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है।
यह भी पढ़ें: बैतूल में अवैध अस्पताल पर कार्रवाई, बिना लाइसेंस और डिग्री के इलाज का खुलासा