मुंगेर के हवेली खड़गपुर में चोरों ने दो दुकानों का

मुंगेर के हवेली खड़गपुर में दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी, ₹1.65 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

Munger Shop Theft: Rs 1.65 Lakh Stolen

मुंगेर (बिहार)। हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के खंडबिहारी गांव बेसिक स्कूल के समीप चोरों ने दो दुकानों का शटर तोड़कर लगभग एक लाख 65 हजार रुपए की संपति चोरी कर ली। मंगलवार को जब दुकान मालिक अपने दुकान खोलने आए तो घटना की जानकारी मिली। दुकान मालिक खंडबिहारी गांव के गौतम कुमार सिंह ने बताया कि छत के रास्ते चोर दुकान में घुसकर 25 किलो का 12 पीस चावल की बोरी, साबुन, सरसों तेल सहित कई खाद्य सामग्री चोरी कर ली है। लगभग 85 हजार रुपये की संपत्ति चोरी हुई है।

गिफ्ट और कॉस्मेटिक दुकान को बनाया निशाना

वहीं शासन गांव के जितेंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि शटर तोड़कर प्रिंटर, कास्मेटिक सामान, स्पोर्ट्स और गिफ्ट आइटम समेत लगभग 80 हजार रुपये की संपत्ति चोरी की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी एसडीपीओ प्रभात रंजन, सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। डॉग स्क्वायड टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात की। इस संबंध में खडगपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: पटना के चक बैरिया में पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में भीषण आग, 50 लाख से अधिक नुकसान की आशंका