मुजफ्फरनगर हादसे पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बयान, बोले- सरकार की भी हैं सीमाएं
मुजफ्फरनगर,(उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के हबीपुर गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह जानकारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने रविवार देर रात दी। घटना के बाद, उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल देव अग्रवाल घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे।
छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
मंत्री अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने एएनआई को बताया, “मुजफ्फरनगर में एक बेहद दुखद हादसा हुआ है, जहां हबीपुर गांव में स्थित एक घर की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। मैं अस्पताल पहुंच गया हूं, जहां दो लड़कियां घायल अवस्था में हैं। डॉक्टरों को उनके लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह निःसंदेह एक दुखद घटना
यह हमारे लिए निःसंदेह एक दुखद घटना है। स्वयं मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है। ”उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में बरसात के चलते एक दुःखद हादसे में कच्चा मकान गिर जाने से पिता सहित पांच बच्चों की मौत हुई है जबकि दो बच्चे अभी भी गंभीर रूप से घायल है जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
कपिल देव अग्रवाल ने दिया हादसे पर विवादित बयान
इसी दौरान उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी जब घायलों का हाल-चाल जानने के लिए जिला चिकित्सालय में पहुंचे थे तो वहाँ उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस हादसे पर विवादित बयान देते हुए कहा है, कि जनसंख्या बढ़ती जा रही है पक्के मकान मिलते हैं उसके बाद फिर एक नया परिवार खड़ा हो जाता है। अब इन्हीं के नौ बच्चे हैं तो सरकार की भी सीमाएं हैं लेकिन फिर भी चिंता करते है। प्रधानमंत्री ने कहा है सबको पक्का मकान देंगे और दे भी रहे हैं लेकिन अब आप समझ सकते हो इस तरह के हादसे से कोई नई चर्चा करने का विषय नहीं है उनके प्रति पूरी संवेदना है। (ANI)
यह भी पढ़ेंः जॉर्डन हमले के बाद अमेरिकी सेना को मिला अज्ञात शव, इराक में एक सैनिक शहीद: CENTCOM