उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में दिन निकलते ही सनसनी

मुजफ्फरपुर में दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात, 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Muzaffarpur: 50-year-old man shot dead

मुजफ्फरपुर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में दिन निकलते ही सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। साइकिल से पिन्ना रोड पर जा रहे 50 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

साइकिल से जाते समय बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि व्यक्ति साइकिल से पिन्ना रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उसे निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी गांव से एक बालिग युवक और युवती प्रेम संबंधों के चलते घर से चले गए थे। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया था, जबकि युवती फिलहाल नारी निकेतन में है। अब उसी युवक के पिता की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद पुलिस पुराने मामले को भी जांच के दायरे में रख रही है। हालांकि, हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

मौके पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी संजय कुमार वर्मा और एसपी सिटी अमृत जैन भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाके में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगाई गई हैं।

हत्या की वजह तलाश रही पुलिस

वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। पुराने प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले को हत्या की वजह से जोड़कर भी जांच की जा रही है। हालांकि, हत्या के वास्तविक कारण और हमलावरों की पहचान जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: अपराधियों पर औरंगाबाद पुलिस का शिकंजा, एक रात में 31 गिरफ्तार; 129 लीटर शराब जब्त