नरसिंहपुर: जिले के गोटेगांव-सांकल मार्ग पर देर रात

नरसिंहपुर में रहस्यमयी सड़क हादसा, रात में पलटी बुलेरो सुबह खेत में मिली

Bolero found overturned in field after night crash

नरसिंहपुर {मध्य प्रदेश}: जिले के गोटेगांव-सांकल मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार बुलेरो कार खतरनाक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कितने लोग घायल हुए या वाहन में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है। ग्रामीणों ने खेत में पलटी कार देखकर डायल-112 पुलिस को सूचना दी।

पुलिया के नीचे खेत में जा गिरी बुलेरो

जानकारी के अनुसार, सफेद रंग की बुलेरो गोटेगांव से नरसिंहपुर की ओर तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान खोबी और परसवाड़ा गांव के बीच स्थित एक खतरनाक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार लहराती हुई पुलिया के नीचे खेत में जाकर पलट गई।

सुबह ग्रामीणों को मिली हादसे की जानकारी

घटना में कितने लोग घायल हुए, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को खेत में पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा रात के समय हुआ था, इसलिए किसी को इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह जब लोग मौके पर पहुंचे तो पलटी हुई कार देखकर डायल-112 को सूचना दी गई।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ वाहन में सवार लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

यह भी पढ़े: सहारनपुर में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से था फरार