संभल जिले से एक अजीबोगरीब मामले सामने आया है, जहां

संभल में घर का दरवाजा अपनेआप खुलने के वीडियो वायरल होने से दहशत

घर के दरवाजे पर बैठी महिला

संभल (उत्तर प्रदेश)। जिले से एक अजीबोगरीब मामला समने आया है, जहां रात के सन्नाटे में एक घर का  दरवाजा अपनेआप खुल जाता है। इस खौफनाक मंजर को देखकर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। मामला ऐसा है, कि महिला अपने चार बच्चों के साथ इसी घर में रहने को मजबूर है, जबकि उसका पति चंडीगढ़ में मजदूरी करता है।डरी-सहमी महिला ने इस पूरे घटनाक्रम को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।अब सवाल है कि आखिर रात के अंधेरे में बार-बार अपने आप खुलने वाला ये दरवाजा किसी तकनीकी वजह का नतीजा है या इसके पीछे कोई और रहस्य है?

दरवाजे की कुंडी भी बिना किसी के हाथ लगाए खुली

ये तस्वीरें एक ऐसे घर की हैं, जहां रात होते ही परिवार के बीच डर का माहौल बन जाता है। महिला का दावा है कि रात के वक्त घर का दरवाजा अचानक अपने आप खुल जाता है और दरवाजे की कुंडी भी बिना किसी के हाथ लगाए खुलती दिखाई देती है।घर में महिला अपने चार बच्चों के साथ रहती है। महिला का पति चंडीगढ़ में मजदूरी करता है। ऐसे में रात के वक्त अचानक दरवाजा खुलने की घटना ने महिला और उसके बच्चों की चिंता और बढ़ा दी है।

वीडियो बना हुआ है चर्चा का विषय

डरी-सहमी महिला ने जब इस घटना को दोबारा महसूस किया तो उसने हिम्मत जुटाकर अपना मोबाइल कैमरा ऑन कर लिया। कैमरे में दरवाजा और उसकी कुंडी दिखाई दे रही है, जिसके बाद ये वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है,महिला और आसपास के लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कोई इसे किसी अनजानी शक्ति से जोड़कर देख रहा है तो कोई इसके पीछे तंत्र-मंत्र जैसी आशंका जता रहा है।

मोबाइल में कैद वीडियो

हालांकि, मोबाइल में कैद वीडियो ने इस पूरे मामले को रहस्यमय जरूर बना दिया है। आखिर रात में अपने आप क्यों खुलता है दरवाजा? क्या इसके पीछे कोई सामान्य तकनीकी वजह है या फिर इस घटना के पीछे कोई और कहानी छिपी है? इसका सच जांच के बाद ही सामने आएगा।

यह भी पढ़ेंः व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया 24/7 'ट्रम्प टीवी' स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, मीडिया बैन को लेकर विवाद गहराया