नालंदा में सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में प

नालंदा सिपाही मौत मामले में होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, 5 गिरफ्तार

नालंदा सिपाही मौत मामले में होमगार्ड की राइफल से चली थी गोली, 5 गिरफ्तार

नालंदा (बिहार)। शराब तस्करों का पीछा करने के दौरान गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया था। टीम ने गठन के 24 घंटे के अंदर ही मामले का लगभग उद्भेदन कर लिया है। शुरुआत में आशंका जताई जा रही थी कि शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत हुई है, लेकिन जांच में सामने आया कि धावा दल में शामिल होमगार्ड के जवान की राइफल से गोली चली थी, जो अजीत कुमार के सिर में लगी। 

हथियार और वाहन जब्त

पुलिस ने संबंधित हथियार, मिस फायर राउंड की गोली और छापेमारी में इस्तेमाल वाहन को जब्त कर लिया है। होमगार्ड जवान ने पूछताछ में तीन राउंड गोली चलाने की बात स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात हुई घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और वरीय अधिकारियों को नहीं दी गई थी। घटनास्थल से साक्ष्य मिटाने के प्रयास का भी आरोप है। 

सब इंस्पेक्टर समेत पांच गिरफ्तार

एक्साइज विभाग की सब इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी की भूमिका भी जांच के दायरे में है। मामले में सब इंस्पेक्टर पुष्पा कुमारी, दो होमगार्ड जवान, धावा दल के चालक और एक अन्य सिपाही समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:   अमेठी में शादी का झांसा देकर 3 साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज