बिहार के नालंदा में शराब तस्करों का पीछा कर रही पु

नालंदा में शराब तस्करों की पुलिस टीम पर फायरिंग, गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार की मौत

Nalanda Cop Ajit Kumar Killed in Firing by Liquor Smugglers

नालंदा (बिहार)। बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों ने पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम पर फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार की मौत हो गई। मृतक हिलसा के रहने वाले थे।

तस्करों का पीछा कर रही थी टीम

पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पटना मुख्यालय की एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (ईआईबी) को सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही है। सूचना के आधार पर ईआईबी की टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ शराब तस्करों का पीछा शुरू किया।

पावापुरी-गिरियक हाईवे पर चलती गाड़ी से फायरिंग

शराब से लदी गाड़ी नवादा जिले के खराट मोड़ से आगे बढ़ी थी। इसी दौरान पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर पीछा करने के क्रम में चलती गाड़ी से गोली चलाई गई। गोली टीम में शामिल पीछे बैठे कॉन्स्टेबल अजीत कुमार को लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप

घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और गोलीबारी करने वाले शराब तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना ने शराब तस्करों के बढ़ते दुस्साहस और पुलिस टीम की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें:   औरंगाबाद पुलिस ने 64 लोगों को किया गिरफ्तार, शराब, रायफल और बाइक समेत कई सामान बरामद