नालंदा में पारिवारिक विवाद में पति ने हथौड़े से वार कर की पत्नी की हत्या, हिरासत में आरोपी
नालंदा (बिहार)। जिले में एक युवती की बेरहमी से सिर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र बड़ी पहाड़ी मोहल्ले की है। मृतका की पहचान सौरव कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रेखा कुमारी के तौर पर हुई है। घटना के संबंध में मृतका की सास शोभा कुमारी ने बताया कि एक साल पूर्व मेरे बेटे की मुलाकात रेखा से राजगीर घूमने के दौरान ऑर्केस्ट्रा में हुई थी, उसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोनों ने शादी कर लिया।
पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद हत्या
कुछ दिनों तक दोनों के बीच ठीक चला, फ़िर पति पंजाब कमाने चला गया। जहां मृतका रेखा कुमारी का मायका है, वहां से देर रात घर पहुंची और पति-पत्नी दोनों के बीच कहासुनी हुई। गुस्से में पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर रेखा की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पति सौरव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस और FSL टीम की कार्रवाई
घटनास्थल पर FSL की टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कर ले गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल बिहारशरीफ भेज आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है। वहीं, घटना के संबंध में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने कहा कि पारिवारिक कलह की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। उसी में धारदार हथियार से मारकर उसकी हत्या की गई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौप आगे की कार्रवाई में जुट चुकी है।
यह भी पढ़ें: नालंदा में पति-पत्नी के विवाद के बाद महिला को लगी गोली, 26 वर्षीय कांति देवी की मौत