उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की नंदगंज थाना पुलिस

नंदगंज पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नंदगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक चार पहिया कार से करीब 48 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

करीब 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद

बता दें कि गाजीपुर के थाना नंदगंज क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चार पहिया कार में ले जाई जा रही करीब 48 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे।

पिपरही तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की तलाशी

इसी दौरान पिपरही तिराहे के पास संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार संख्या MP13CC2952 से दो पेटी किंगफिशर बीयर, दो पेटी अंग्रेजी व्हिस्की तथा नौ बोतल रॉयल स्टैग शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से संतोष कुमार यादव, अखिलेश कुमार साहनी, दानिश अली और रोशन राय उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा लगभग 48 लीटर बताई जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना नंदगंज में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर शराब की खरीद-फरोख्त और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। 

यह भी पढ़ेंः जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात 2025 बैच के सिपाही अभिषेक सिंह ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी