जौनपुर के शाहगंज में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से न

जौनपुर में वाहन की टक्कर से नंदी घायल, वीडियो वायरल; कार्रवाई की मांग

Nandi Injured After Vehicle Collision in Jaunpur, Video Goes Viral

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहगंज में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक नंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि तेज रफ्तार वाहन चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए नंदी को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फ़रार हो गया। हादसे के बाद नंदी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

घटना को लेकर सोमवार को भारी संख्या में लोग शाहगंज कोतवाली पहुंच और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए वाहन चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। यह पूरा मामला शाहगंज-आजमगढ़ मार्ग पर राजकीय महिला अस्पताल के पास का बताया जा रहा है। हादसे के बाद बेजुबान नंदी के पैर में गंभीर चोट आई है।

प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की माँग

घटना को लेकर ‘बेजुबान हेल्पिंग हैंड्स चैरिटेबल ट्रस्ट’ ने थाना प्रभारी शाहगंज को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई और घायल नंदी के इलाज में मदद की मांग की है। ट्रस्ट का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज उपलब्ध है, जिसके आधार पर वाहन और चालक की पहचान की जा सकती है।

घायल नंदी के इलाज के लिए सहयोग दिलाने की मांग

ट्रस्ट ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर वाहन चालक को चिन्हित कर उचित कानूनी कार्रवाई करने के साथ-साथ घायल नंदी के इलाज और ऑपरेशन के लिए आवश्यक सहयोग दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में बारिश से कई स्कूल जलमग्न, नजदीकी विद्यालयों में होंगी कक्षाएं