प्रधानमंत्री Narendra Modi सुबह-सुबह हुगली नदी (गं

हुगली में नौका विहार कर पीएम मोदी ने किया कोलकाता-हावड़ा का मुआयना, विकास और चुनावी संदेश साथ-साथ

infrastructure visit

कोलकाता। प्रधानमंत्री Narendra Modi सुबह-सुबह हुगली नदी (गंगा) में नौका से भ्रमण कर कोलकाता और हावड़ा शहर का मुआयना किया। उन्होंने कैमरे से फोटो भी खींचा। कोलकाता और हावड़ा को प्रसन्न चित्त, मुसकराते हुए, हुगली नदी में हिलते-डुलते नौका में बैठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया रूप देखने को मिला।

गंगा को बताया बंगाल की आत्मा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा है कि गंगा बंगाल की आत्मा में बहती है। इसका अलग ही महत्व है। उन्होंने ऐसे तफरी के मौके पर भी बंगाल के विकास की बात कही है।

बिहार जीत के बाद बंगाल पर फोकस

गौरतलब है कि बिहार में विधानसभा चुनाव में आशातीत कामयाबी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गंगा नदी बिहार से होकर बंगाल जाती है। बिहार के बाद बंगाल में भाजपा की जीत की बारी है।

पहले चरण की वोटिंग से बढ़ा भाजपा का भरोसा

जानकारों के मुताबिक बंगाल में प्रथम चरण में हुए वोटिंग के नए रिकॉर्ड कायम होने से भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व को बंगाल में पहली बार सत्ता में आने का पूरा भरोसा हो गया है और दूसरे चरण के वोट के लिए अधिक से अधिक चुनाव प्रचार का बल मिला है।

चुनावी प्रचार में जुटे शीर्ष नेता

प्रथम चरण के वोटिंग के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त थे। अब वे और भी अधिक व्यस्त हो गए हैं।

यह भी पढ़े: ऐतिहासिक मतदान का समापन

https://www.primenewsnetwork.in/india/record-voter-turnout-in-west-bengal-and-tamil-nadu/178663