नरसिंहपुर में स्मैक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो युवकों से 7.90 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। नरसिंहपुर जिले में पुलिस द्वारा इस समय लगातार नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। उसके बाद भी यह नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिस पर पुलिस द्वारा भी लगातार कार्यवाही की जा रही है। वही आज तेंदूखेड़ा पुलिस में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ बरामद कर कार्रवाई की है।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई
जिसमें थाना प्रभारी किशोर बामनकर ने बताया है कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की तेंदूखेड़ा क्षेत्र में स्थित गोलू ढाबे के पास से दो संदिग्ध व्यक्ति खड़े हुए हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस के द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में घेराबंदी करते हुए दोनो को पकड़ा गया। और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास स्मैक पाउडर बरामद होने पर दोनों युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
80,000 रुपए के स्मैक पाउडर बरामद
वही पुलिस के अनुसार दोनों युवकों के कब्जे से लगभग 7.90 ग्राम स्मैक पाउडर बरामद हुआ जिसकी बाजारू कीमत लगभग 80,000 रुपए आंकी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के नाम करेली निवासी 35 वर्षीय केदार धानक और 42 वर्षीय अजय लोधी बताया है और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही ₹50,000 कीमत की मोटरसाइकिल भी जप्त कर ली है।
यह भी पढ़ें: नरसिंहपुर में युवक की हत्या के दोषी को मृत्युपर्यंत आजीवन कारावास, 15 हजार का जुर्माना