नरसिंहपुर में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, परिजनों ने 4 लोगों पर लगाया हत्या का आरोप
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। जिले के तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम गांगई के रहने वाले सुरेंद्र सिंह की बीते 7 अक्टूबर को पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, जिसको लेकर परिवार के सदस्यों ने चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने बताया है कि 6 अक्टूबर 2026 को सुरेंद्र सिंह गांव के सर्वेश के साथ तेंदूखेड़ा के सेंट्रल बैंक शाखा में पीएम आवास के पैसे निकालने गया था, साथ ही घर बनवाने के लिए अपने सोने-चांदी के गहने भी गिरवी रखने के लिए ले गया था।
पैसे निकालने के बाद ढाबे पर ले जाकर शराब पिलाने का आरोप, पुलिया पर फेंककर फरार हुए आरोपी
पैसे निकालने के बाद सर्वेश ने रकम अपने पास रख ली और सुरेंद्र को 'जलसा ढाबा' ले गया। वहां अन्य लोगों को भी बुलाया गया और सुरेंद्र को शराब पिलाकर बेहोश कर दिया गया। इसके बाद, आरोपी सुरेंद्र को गाड़ी में डालकर टेकापार और गांगई के बीच की पुलिया पर फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। जहां दूसरे दिन 7 अक्टूबर 2026 की सुबह उसी पुलिया पर सुरेंद्र सिंह की लाश बरामद हुई, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
परिजनों ने एसपी से की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, CCTV फुटेज की जांच पर जोर
वही मृतक के भाई, मां और पत्नी ने को एसपी को दिए गए शिकायत पत्र में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और CCTV फुटेज की जांच की मांग की है। ओर बताया है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सुरेंद्र एवं अन्य में एक व्यक्ति को उठाकर ले जाया जा रहा है और गाड़ी में लिटाया जा रहा है, जिस पर परिवार के सदस्यों ने जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़े: हैदराबाद में 81 फुट ऊंची दुर्गा प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन की अनूठी पहल