नरसिंहपुर में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल
नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश)। नरसिंहपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने हर व्यक्ति को सोचने में मजबूर कर दिया कि यह घटना आखिर क्यों हुई। आपको बता दें कि नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक 8 वर्षीय नाबालिक बच्ची जो बुधवार को स्कूल में अध्ययन कर रही थी इसी दौरान दोपहर को गांव का अनिल यादव नामक युवक आया और बच्ची को यह बोलकर ले गया कि उसके मम्मी पापा बुला रहे हैं।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
आरोपित युवक ने नाबालिक को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और हत्या कर दी। शव को पुलिस ने देर रात अपने सूचना तंत्रों के माध्यम से जंगल से बरामद किया। शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां पर डॉक्टरों की टीम द्वारा आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया । जहां पर परिवार के सदस्यों द्वारा अस्पताल में अपराधी को गिरफ्तार करने को लेकर प्रदर्शन किया गया ।
न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल
वहीं पुलिस ने गुरुवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी करते हुए आंगे बताया है कि घटना के बाद तुरंत आरोपी को तलाश कर उसे हिरासत में लिया गया और कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी द्वारा यह कबूल किया गया कि उसने इस घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी युवक अनिल यादव के खिलाफ थाने में दुष्कर्म हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किए जाने की कार्यवाही की है। जहां से उसे जेल भेजा गया है ।
अंतिम विदाई के दौरान लोगों ने की फांसी की मांग
वही गोटेगांव के ग्राम श्रीनगर में ग्रामीणों के द्वारा इस घटना की निंदा करते हुए अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखें और सभी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए बच्ची के ग्राम पहुंचे जहां पर अंतिम संस्कार के दौरान सभी ने शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए सभी ने प्रशासन से आरोपी युवक को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की ।
यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में अवैध लकड़ी कारोबार पर शिकंजा, वन विभाग ने दो आरा मिलों पर छापा मारकर 2 लाख की संपत्ति की जब्त