नरसिंहपुर में मटर भुगतान विवाद में किसानों के प्रद

नरसिंहपुर में मटर भुगतान मामले में पुलिस की कार्रवाई, 4 पर FIR दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

Narsinghpur Pea Payment Case: FIR Against 4, One Arrested

नरसिंहपुर (मध्यप्रदेश)। जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय में विगत कुछ दिनों पहले गोटेगांव सहित अन्य क्षेत्र के किसानों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचकर किसानों ने मटर का भुगतान न होने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

पांच महीने से भुगतान अटका, चेक भी बाउंस

किसानों का आरोप था कि गोटेगांव मंडी में करीब 150 किसानों द्वारा बेचे गए मटर का भुगतान पिछले पांच महीने से लंबित है और व्यापारियों द्वारा दिए गए चेक भी बाउंस हो चुके हैं। गोटेगांव पुलिस थाने में शिकायतों के बावजूद किसी भी व्यापारी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई जिसको लेकर किसानों ने फिर प्रदर्शन किया। 

चार पर मामला दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार

वही आज पुलिस ने थाने में 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वही अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिन लोगों का भी नाम FIR में दर्ज हुआ उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़े:   इटावा में पुरानी रंजिश में महिला के परिवार पर हमला, 6 लोग घायल; पुलिस जांच में जुटी