नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मिर्जापुर के अंतरराज्यीय चोर गिरोह से लाखों के गहने बरामद
नरसिंहपुर,(मध्य प्रदेश)। जिले की गाडरवरा पुलिस ने मिर्जापुर के अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरोह को पकडकर लाखो रूपयों के गहने बरामद कर एक बड़ी कार्यवाही की है। जिससे क्षेत्र में चर्चाएँ व्याप्त हो गई हे । जानकारी अनुसार एक व्यक्ति जो यात्री बस में बैग के अंदर जेवरात लेकर यात्रा कर रहा था इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैग काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।
बैग ब्लेड से काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी
जिसकी शिकायत पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, कि गाडरवारा बस स्टैंड पर बस में यात्रा के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उसका बैग ब्लेड से काटकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। जिसकी रिपोर्ट पर थाना गाडरवारा में धारा 305(बी) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। ओर फिर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की।
आरोपियों की, की गई तलाश
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया एवं एसडीओपी गाडरवारा ललित सिंह डागुर के मार्गदर्शन में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सतत निगरानी के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
मुखबिर से प्राप्त हुई सूचना
इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति कौड़िया रोड , गाडरवारा क्षेत्र में हींग बेच रहे हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन संदिग्ध योगेन्द्र, पिता उदल सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी मिर्जापुर, जिला हाथरस (उ.प्र.), सत्तू, पिता प्रभूदयाल सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी मिर्जापुर जिला हाथरस (उ.प्र.), भूपेन्द्र सिंह, पिता मोहनलाल सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी मिर्जापुर जिला हाथरस (उ.प्र.) को पकड़ा।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(बी) में मामला दर्ज
पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी गया 1 सोने का हार, 1 सोने की अंगूठी एवं 1 चांदी का कमरबंद बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने यात्रियों के बैग काटकर चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया । जिनके कब्जे से पुलिस के अनुसार कुल लगभग 13 ग्राम सोना एवं 300 ग्राम चांदी, अनुमानित कीमत करीब ₹3 लाख का माल बरामद हुआ है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 305(बी) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
यह भी पढ़ेंः औरंगाबाद में युवक पर जानलेवा हमला: फोन कर बुलाया, फिर बदमाशों ने चलाई गोली